age No : 0तहसीलदार सिहुंता बाजार में दुकानों का निरीक्षण करते हुए।
सिहुंता (चंबा)। जिले के सिहुंता बाजार का तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने औचक निरीक्षण किया। उस दौरान उन्होंने मौके पर वाहनों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी प्रकार के वाहनों में कूड़ादान का स्थायी रूप से इस्तेमाल करने की भी हिदायत दी। उन्होंने सिहुंता बाजार में आने वाली सभी दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानदारों को पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने के बारे में दुकानों के आसपास गंदगी न फैलाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने साफ किया कि नियमों की अवहेलना करने पर उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। इसकी जिम्मेदारी दुकानदारों की रहेगी।