चुराह (चंबा)। सिविल अस्पताल तीसा के मार्ग पर अब जाम नहीं लगेगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग के सुधारीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। करीब 800 मीटर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इससे वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और जाम की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र कुमार का कहना है कि तय अवधि के भीतर कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। संवाद