फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किशोर की जहर खाने से टांडा मेडिकल काॅलेज में दम

Tue, 07 Oct 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के गांव शिकारी में एक 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से माैत का मामला सामना आया है। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति देखते हुए चंबा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। चंबा में भी हालत में सुधार न होने पर उसे आगे उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा भेजा गया। जहां उसकी माैत हो गई। उधर, थाना प्रभारी तीसा ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम टांडा में करवाया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें