फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अंतर जिला वरिष्ठ वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला चंबा की टीम का चयन 19 जनवरी सुबह 10:00 बजे एचपीसीए क्रिकेट सब सेंटर हरिपुर में होगा। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, बोनाफाइड हिमाचली और आधार कार्ड लेकर आना होगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ वर्ग क्रिकेट टीम के लिए जिला मुख्यालय चंबा के अलावा अन्य स्थानों से भी खिलाड़ी भाग लेंगे। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 500 रुपये प्रति खिलाड़ी फीस जमा करवानी होगी। टीम अपना पहला मुकाबला ऊना में पांच फरवरी को कुल्लू के साथ खेलेगी। दूसरा नौ से सोलन के साथ जबकि तीसरा मुकाबला बिलासपुर के साथ होगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए जिला क्रिकेट संघ की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह करते हुए कहा ट्रायल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें