चंबा। ब्रंगाल गांव में मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गांव में रहने वाले सभी लोगों की टीबी सहित अन्य बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई। पोर्टेबल एक्सरे मशीन के जरिये टीबी के संभावित लक्षणों वाले मरीजों की पहचान की गई। तीन लोगों में संभावित लक्षण मिले, जिनके बलगम के सैंपल लेकर टीबी जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने बताया कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह स्क्रीनिंग की जा रही है। टीबी के छिपे मरीजों की तलाश करके उनका इलाज किया जा रहा है।