फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टीबी मरीजों का पता लगाने घर-घर पहुंचेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अगले सप्ताह जिले के दस गांवों में टीबी मुुक्त सर्टिफिकेशन सर्वे शुरू होगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों के घरों में जाकर टीबी रोगियों की पहचान करेंगी। यह सर्वे जिले के 10 चिह्नित गांवों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान को सफल बनाने के लिए चयनित टीमों को सात और आठ दिसंबर को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें उन्हें बताया जाएगा कि वे किस प्रकार लोगों के घरों में जाकर स्क्रीनिंग करेंगी। टीबी संभावित लक्षण वाले लोगों की पहचान करके उनके बलगम का सैंपल लेकर टीबी जांच की जाएगी। इसको लेकर टीमों में शामिल होने वाले कर्मचारियों और स्वयंसेवियों को दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। हरेक गांव में एक टीम जाएगी। गांव में जितने भी परिवार होंगे, उनके सभी सदस्यों की टीबी को लेकर स्क्रीनिंग की जाएगी।
यह अभियान चंबा जिले के साथ पूरे प्रदेश भर में चलाया जाएगा।
अभियान के तहत जिले में टीबी की प्रतिशता दर का पता लगाया जाएगा। चिह्नित गांव ऐसे हैं जहां पर पहले भी टीबी मरीज पाए गए हैं या इन मरीजों की संख्या अधिक है। अब इस बात का पता लगाया जाएगा कि वर्तमान में वहां टीबी मरीजों की संख्या की क्या स्थिति है। प्रतिशतता दर कम हुई है या बढ़ी है, इसके आधार पर जिले को प्रदेेश स्तर पर इनाम दिया जाएगा। कुछ माह पहले भी प्रदेश में इस तरह का अभियान चलाया गया था। इसमें जिला चंबा को कांस्य पदक मिला था।
विज्ञापन

इस बार जिला चंबा रजत पदक पाने का प्रयास करेगा। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि जिले में टीबी मुक्त सर्टिफिकेशन सर्वे होना है। इसके लिए टीमों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। अगले सप्ताह में यह अभियान शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें