फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लोगों की जिंदगी से खेल रहे टैक्सी चालक

Mon, 10 Apr 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा) चुराह उपमंडल के तहत आते भंजराडू-चनवास-शहवा मार्ग पर निजी टैक्सी चालक मोटी कमाई के चक्कर में लोगों की जिंदगियों से खेल रहे हैं। टैक्सी चालक सवारियों को छत पर बैठाकर सरेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि टैक्सी चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों मान सिंह, दिलीप कुमार, चतरो कुमार, देसराज, संदीप कुमार ने बताया कि टैक्सी की छतों पर सफर करना कानूनी जुर्म है। बावजूद इसके टैक्सी चालक पैसे कमाने के चक्कर में लोगों की अनमोल जिंदगियों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। टैक्सी चालकों पर समयानुसार नकेल न कसे जाने से उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। लोगों ने तीसा थाना प्रभारी से टैक्सियों की छतों पर सवारियां ढोने वाले चालकों के खिलाफ नकेल कसने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें