फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेले के दौरान मतदाताओं को पढ़ाया जागरूकता का पाठ

Fri, 12 Apr 2024 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेले के दौरान मतदाताओं को पढ़ाया जागरूकता का पाठ
विज्ञापन

चंबा। स्वीप के तहत ऐतिहासिक सूही माता मेले के दौरान मतदाताओं को जागरूकता का पाठ पढ़ाया गया। दूसरे दिन चौंतड़ा, सूही माता मढ़ी और सुनयना माता बलिदान स्थल मलूणा (भलोठ) मंदिर में उपस्थित लोगों और विशेष रूप से महिलाओं, युवतियों लिए मतदान जागरूकता व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। स्वीप के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महिलाओं को मतदान के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान सभी से चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्ष एवं सकारात्मक भागीदारी का आह्वान किया। इस अभियान के दौरान लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ पर हस्ताक्षर करवाए जा रहें हैँ। इस अवसर नगर परिषद चंबा अध्यक्ष नीलम नय्यर, उपाध्यक्ष सीमा कश्यप सहित अन्य पार्षद और आईटीआई चंबा के प्रशिक्षु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें