चंबा। पैरामाउंट टेबल टेनिस अकादमी में 28 जुलाई से मिंजर टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 28 जुलाई से शुरू होकर एक अगस्त तक चलेगी। प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-19, पुरुष, महिला और वेटरन श्रेणियों के मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजक संतोष नाथ ने बताया कि जूनियर वर्गों (अंडर-11 से अंडर-19) के लिए प्रति इवेंट एंट्री फीस 100 रुपये तय की गई है। वहीं, सीनियर (पुरुष व महिला) और वेटरन श्रेणी के खिलाड़ियों के लिए एंट्री फीस 200 रुपये प्रति इवेंट होगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए विशेष पुरस्कार रखे गए हैं। हर श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार और आकर्षक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एंट्री जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।