फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्वीट टीम ने मतदान के लिए जागरूक किए वोटर

Mon, 20 May 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वीप टीम ने उटीप पंचायत के मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

टीम ने मतदान केंद्र उटीप के गांव प्रेयू, पुखरी, टूकाहर, पचाईल, भुज्जा, कठन्ना, भलोठ, कियून, भरिहाठ, चोंडी में हस्ताक्षर अभियान चलाया और शपथ दिलवाई। स्वीप के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि एक जून को लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। टीम ने आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, महिला, युवक मंडल, स्थानीय लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों, बुजुर्गों, महिलाओं, दुकानदारों और युवाओं से लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। टीम के सदस्य गुलशन पाल ने लोगों को निष्पक्ष एवं निर्भय मतदान की शपथ भी दिलाई। नोडल अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने लोगों को मतदान के बारे में जानकारी दी। सभी को वोटर हेल्पलाइन, वीएसपी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन वोट पंजीकरण की प्रक्रिया भी बताई गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें