फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्वाति का भाषण रहा बेहतरीन, मिला पहला इनाम

विज्ञापन
हिंदी दिवस के मौके पर ख​ज्जियार में जागरूकता रैली निकालते खज्जियार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खज्जियार में राष्ट्रीय हिंदी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की छात्रा स्वाति प्रथम, 12वीं की स्नेहा द्वितीय और 12वीं की अल्का तृतीय स्थान पर रहीं। कविता गायन में नौवीं की अवनी प्रथम, 12वीं के आयुष कुमार द्वितीय और 12वीं की सिमरन तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर मेकिंग में 10वीं कक्षा के भावेश प्रथम, सातवीं के मृत्युंजय, आठवीं के निहाल द्वितीय और नौवीं की रितिका व 10वीं की कृतिका तृतीय रहीं। नारा लेखन में छठी कक्षा की श्रद्धा प्रथम, सातवीं की अंकिता द्वितीय और आठवीं के रमन शर्मा तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में धौलाधार सदन प्रथम, शिवालिक सदन द्वितीय और पीर पंजाल सदन तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने हिंदी दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। हिंदी दिवस पर कार्यक्रम के लिए प्रवक्ता गुरमीत कुकरेजा और भाषा अध्यापिका अंजू देवी ने बच्चों को विशेष तौर पर तैयार करवाया। इस अवसर पर विद्यालय से लेकर गावं तक एक रैली भी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें