सियूला में क्रिकेट मैच के दौरान मौजूद खिलाड़ी: जागरूक पाठक
सलूणी (चंबा)। सियूला में रविवार को रविंद्र गर्ग फाउंडेशन की सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का पहला मैच सुशील इलेवन और शिव शक्ति की टीमों के बीच खेला गया। इसमें सुशील इलेवन ने जीत हासिल की। टॉस जीतकर शिव शक्ति ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 75 रन बनाए। सुशील इलेवन की ओर से भोटो ने दो विकेट, बंटी और आदित्य ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुशील इलेवन ने आठ ओवर में 76 रन बनाकर मैच जीत लिया। इससे पहले प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खरल, दरेकड़ी और सियूला के पंचायत समिति सदस्य विनोद शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजक संजय शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 44 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 22 हजार रुपये पुरस्कार के रूप दिए जाएंगे। उद्घाटन से पहले मुख्यातिथि विनोद शर्मा ने नाग मंदिर जाकर माथा टेका और प्रतियोगिता की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया।