चंबा। जिला चंबा से संबंध रखने वाले सुरजीत भरमौरी को युवा कांग्रेस का राज्य उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इससे जिले में खुशी की लहर है।
सुरजीत भरमौरी ने इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी सहित मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और सदर के विधायक नीरज नैय्यर का आभार जताया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह इस जिम्मेदारी का ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। गौरतलब है कि सुरजीत भरमौरी इससे पहले असम, अरुणाचल, मेघायल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्यों के प्रभारी रह चुके हैं। नामी विश्वविद्यालयों में चुनाव प्रभारी रह चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश संगठन में महामंत्री की भूमिका भी निभा चुके हैं। संवाद