फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्दर में परेड रिहर्सल का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत के पद्दर मैदान में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। शनिवार को परेड की रिहर्सल का निरीक्षण करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव बनीखेत पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने परेड में शामिल होने वाले पुलिस, होम गार्ड और एनसीसी कैडेट्स को कदमताल करने के बारे में जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य सुरक्षा प्रबंधों को लेकर भी उन्होंने मैदान में जायजा लिया। उनके साथ उप पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान भी मौजूद रहे। इस बार जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस बनीखेत में मनाया जाएगा। इसमें वन मंत्री राकेश पठानिया बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसलिए प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसे लेकर स्कूली विद्यार्थी जोर शोर से तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें