फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की मां के कहने पर मिला सुपरहिट आवारा गीत

विज्ञापन
मिंजर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या के दौरान प्रस्तुति देता बॉलीवुड गायक कलाकार सलमान अली।संव? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में बतौर प्राइम टाइम कलाकार प्रस्तुति देने पहुंचे इंडियन आइडल विजेता और पार्श्वगायक सलमान अली ने कहा कि जब उनका आवारा गीत रिलीज हुआ, उस वक्त वो यूएसए में थे। जब उन्होंने गाना सुना तो सारे शो छोड़कर इंडिया वापस आने का मन किया।
विज्ञापन

उसने गाने की रिलीज होने की खबर परिजनों को दी। इस गाने को लोगों ने इतना प्यार दिया है कि जुबां से बयां नहीं किया जा सकता है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि सलमान भाई (सलमान खान अभिनेता) की मां भी मुझे अपने बेटे के तौर पर मानती है। जब इस गीत के लिए गायक का चयन होना था तो सलमान खान की मां ने कहा कि क्यों न यह मौका सलमान अली को दिया जाए। सलमान भाई ने भी अपनी माता की बात को नहीं टाला और इस गीत ने उन्हें एक नई राह दी।
अली ने कहा कि हरियाणा का होने के बावजूद कभी यह न सोचा था कि मुंबई में जाने का मौका मिलेगा और सलमान खान से मिलना होगा। उनकी फिल्म में गीत गाने का मौका मिलना तकदीर का खेल है। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रतियोगिता ज्यादा है, मगर तकदीर का कोई छीन नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें