फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साहो मुख्यालय में सुलभ शौचालय एक साल से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। एक दर्जन पंचायतों के केंद्र साहो मुख्यालय में एक साल से सुलभ शौचालय पर ताला लटका हुआ है। इससे लोगों को शौच के लिए खुले में जाना पड़ रहा है। चंद्रशेखर मंदिर में रोजाना श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्हें भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों मनु कुमार, केवल कुमार, हंसराज, देवराज, सुरेश ठाकुर, विनोद कुमार, गुरमीत और नेक सिंह ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए यहां सुलभ शौचालय बनाया गया था। एक साल से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके बारे में लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों को भी अवगत करवाया लेकिन, अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। आसपास की पंचायतों से रोजाना सैकड़ों लोग यहां खरीदारी और अन्य जरूरी कार्य करवाने के लिए पहुंचते हैं। शौच के लिए उन्हें उचित सुविधा नहीं मिल पाती है। ऐसे में उन्हें खुले में ही शौच करने के लिए जाना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन और पंचायत से मांग की है कि साहो में बंद सुलभ शौचालय को शीघ्र चालू करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें