फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुंगल की टीम ने बग्गा को हराया

Wed, 24 Sep 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही पूर्व मंत्री विद्याधर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में सुंगल की टीम ने बग्गा को हराया, जबकि दूसरे मैच में हिमालयन टाइगर की टीम ने रजेरा को 39 रन से हराया। प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि पहले मैच में बग्गा की टीम पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और उनकी पारी 88 रन पर ही सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुंगल की टीम ने 10 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मैच में हिमालयन टाइगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 139 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रजेरा की टीम 100 रन पर ही सिमट गई। दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें