फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नारा लेखन में सुनैना और प्रश्नोत्तरी में सुजल ने मारी बाजी

Fri, 08 Dec 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा कॉलेज में महिला एवं बाल विकास विभाग की और से आयोजित जागरूकता ​अभियान के दौरान मौजूद विद्या
विज्ञापन
चंबा। अपराजिता मैं चंबा की अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय चंबा में जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान नारा लेखन प्रतियोगिता में सुनैना प्रथम, एकता शर्मा और स्नेहा कुमारी द्वितीय और मन्नत शर्मा व हविषा कुमारी तृतीय स्थान रही। मासिक धर्म के प्रति प्रश्नोतरी में सुजल कुमार प्रथम, सैफ अली द्वितीय और मन्नत शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। यह कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय चंबा और जिला प्रशासन के सहयोग से महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से वो दिन योजना के तहत किया गया। इसमें आयुष विभाग से डॉ. कुलविंद्र संधू और स्वास्थ्य विभाग से सीआर ठाकुर छात्राओं ने मासिक धर्म के प्रति एक लघु नाटक के माध्यम से इसके प्रति गलत धारणाओं का खंडन किया। अपराजिता मैं चंबा की मुख्य मास्टर ट्रेनर उमा देवी ने कहा कि कैसे लोगों के बीच जाकर इसके प्रति खुलकर बात करें और इसके प्रति फैली गलत भावनाओं का खंडन करें। जिला समन्वयक मनोहर नाथ ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना को लेकर जानकारी दी। कार्यक्रम में योजना से संबंधित प्रचार सामग्री भी वितरित की गई। इस मौके पर कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें