फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अचार तैयार कर हर महीने में 60 हजार कमा रहीं बाट की सुमन

Tue, 16 Jul 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा बीडीओ मेहला को मिंजर में अपने स्वयं सहायता समूह का स्टॉल लगाने के लिए  उत्पाद दिखाती सुमन
विज्ञापन
मैहला (चंबा)। बाट पंचायत की रहने वाली सुमन कुमारी स्वयं सहायता समूह चलाकर महीने में 50 से 60 हजार का कारोबार कर रही हैं। एक दर्जन महिलाओं का यह समूह विभिन्न प्रकार के अचार बनाकर जिले के हर उपमंडल में जाकर बेच रहा है।
विज्ञापन

इस स्वयं सहायता समूह ने इस बार मिंजर मेले के दौरान स्टॉल लगाने की अनुमति के लिए खंड विकास अधिकारी मैहला से आग्रह किया है। इसको लेकर स्वयं सहायता समूह की प्रधान खंड विकास अधिकारी से भी मिलीं। उन्होंने अपने समूह के बनाए अचार के सैंपल भी खंड विकास अधिकारी को बताए।
खंड विकास अधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह उनके स्टॉल को मिंजर में लगवाने के लिए उपायुक्त से बात करेंगे। सुमन ने खंड विकास अधिकारी को बताया कि वह पिछले चार महीने से स्वयं सहायता समूह चला रही हैं। पचास हजार का कारोबार उनका समूह हर महीने कर रहा है। धीरे-धीरे उनके उत्पादों की मांग भी बढ़ रही है। जब उन्होंने इस अचार बनाने का कार्य शुरू किया था। तब वह अकेली थी, लेकिन अब उनके साथ दस महिलाएं कार्य कर रही हैं। जनजातीय क्षेत्र पांगी से लेकर जिला के अन्य उपमंडलों में उनके उत्पादों की मांग बढ़ रही है। कहा कि गलगल का अचार बनाने के लिए उन्होंने अपने खेतों में ही उसके पौधे तैयार किया है। इसमें फल आना भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें