तेलका (चंबा)। तेलका स्कूल की ओर से ऑटोमोबाइल विषय के छात्र सुहेल खान ने हाइड्रोलिक ब्रेक माॅडल मेकिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। कृषि विषय के छात्र अभिजीत ने प्राकृतिक खेती पर माॅडल बनाकर पहला स्थान हासिल किया। शनिवार को डाइट सरू में जिला स्तरीय स्किल कंपीटीशन इन प्रोजेक्ट इनोवेशन का आयोजन किया गया। इसमें तेलका स्कूल के छात्रों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता में डिप्टी डायरेक्टर क्वालिटी एजुकेशन डाइट कमलेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। वहीं, जिलेभर के कुल 47 वोकेशनल स्कूलों ने इसमें भाग लिया। तेलका स्कूल के ऑटोमोबाइल विषय के प्रवक्ता सुभाष चंद और कृषि विषय के प्रवक्ता निष्ठा बडोत्रा ने बताया कि उनके स्कूल के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया है। अंत में मुख्य अतिथि कमलेश शर्मा ने छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।