फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गेहूं को पीले रतुए से बचाने के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी(चंबा)। गेहूं को पीले रतुए के प्रकोप से बचाने के लिए सुंडला पंचायत के डनून गांव में एक दिवसीय कृषि प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें किसानों को पीले रतुए में प्रयोग होने वाला पेस्टीसाइड शाइन जो विभाग के पास उपलब्ध है, उसके छिड़काव का प्रदर्शन कर दिखाया गया। बता दें कि आजकल कृषि विभाग पीले रतुए की रोकथाम और जानकारी के लिए गेहूं के खेतों में निरीक्षण के लिए जा रहे हैं। इसी के तहत कृषि विभाग विकास खंड सलूणी से दो टीमें अलग- अलग क्षेत्रों में निरीक्षण कर रही हैं। इसमें एक टीम की अध्यक्षता कृषि विकास अधिकारी रवि शर्मा जबकि दूसरी टीम की अध्यक्षता विषयवाद विशेषज्ञ कृषि डॉ. पवन सैनी कर रहे हैं। विषयवद विशेषज्ञ और कृषि विकास अधिकारी डॉ. प्यारे लाल ने भी डनून में पहुंच कर किसानों को पीले रतुए को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें