कलेई में शिविर के दौरान लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते स्टाफ
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत सराहन के कलई गांव में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा एकदिवसीय चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 76 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 28 लोगों के शुगर टेस्ट, 16 लोगों के हीमोग्लोबिन टेस्ट सहित बीपी जांच की। चिकित्सकों ने मरीजों को बीमारी के अनुसार दवाइयां वितरित की और जरूरी स्वास्थ्य निर्देश दिए। इसके अलावा लोगों को योग और योगासन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को आयुर्वेद संबंधी आईईसी सामग्री भी वितरित की गई। शिविर में डॉ. राजेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ. राजीव नैय्यर चौधरी, आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी दलीप जरयाल ने अपनी सेवाएं दीं।