फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अचानक बढ़ गया मंगली नाले का जलस्तर, 195 विद्यार्थी फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। मंगली नाले का अचानक जलस्तर बढ़ने से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंगली के 195 विद्यार्थी फंस गए। स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब वे घरों को लौटने के लिए स्कूल से कुछ ही दूरी पर स्थित नाले को पार कर रहे थे तो क्षेत्र में हुई बारिश के बाद मंगली नाले का अचानक जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। ऐसे में विद्यार्थी सहम गए। मौके पर मौजूद अध्यापकों और अन्य ग्रामीणों ने विद्यार्थियों को नाले के एक छोर से दूसरे छोर पर बड़ी मशक्कत के बाद पहुंचाया। ग्रामीणों राकेश कुमार, बचन सिंह, दिलीप कुमार, नरेश कुमार आदि ने बताया कि कंधवारा पंचायत के कुंडोलू, पपोड़, खेड़ी, हियान, ग्रोहण, डिभरू और गुलेल गांवों से विद्यार्थी उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए 500 मीटर से लेकर दो किलोमीटर का सफर तय कर मंगली स्कूल पहुंचते हैं। विद्यालय तक पहुंचने से पहले उन्हें मंगली नाला पार करना पड़ता है। बीते वर्ष बरसात के दौरान नाले में बनी पुलिया बढ़े जलस्तर की भेंट चढ़ गई थी जिसे अभी तक नहीं बनाया जा सका है। ऐसे में यहां से होकर आवाजाही करने वाले लोगों को जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ रहा है। लोगों ने सलूणी प्रशासन से पुलिया का निर्माण जल्द करवाने की मांग उठाई है जिससे कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान कंधवारा भूूमा देवी ने बताया कि पंचायत की ओर से नाले पर पुलिया का निर्माण करवाने के लिए तीन लाख स्वीकृत हो चुके हैं। इसके तहत बाकायदा पुलिया निर्माण का कार्य आरंभ भी करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें