भरमौर (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय भरमौर के रेड रिबन क्लब ने एड्स जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नागरिक चिकित्सालय भरमौर के जिला एड्स सोसायटी के सदस्य पवन भारद्वाज ने विद्यार्थियों को एड्स के प्रति जागरूक किया। इसमें महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर विशाल अहीर, सुग्रीव कुमार, विवेक कुमार और नरेश कुमार मौजूद रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने भी विद्यार्थियों को एड्स पर जागरूक किया।