फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ दी बहुविकल्पीय परीक्षा

Sun, 28 Jul 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के उपलक्ष्य पर कंपीटीशन एस्पायरेंट टीम ने जूनियर और सीनियर वर्ग की बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा अखंड चंडी पैलेस में करवाई। इसमें जिले भर से एक सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता में पहले पांच स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों का दो अगस्त को क्विज कंपीटीशन करवाया जाएगा। यह जानकारी संयोजक चंदन सहगल ने दी। बताया कि चौथी बार परीक्षा का आयोजन किया गया है। कहा कि विद्यार्थियाें में प्रतियोगिता में भाग लेने का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बताया कि इस प्रतियोगिता को आयोजित करने का मकसद विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी करवाना है। इस मौके पर नीना शर्मा, इमरान खान, अभय सिंह, डिंपल, आशीष धीमान, अभिषेक महाजन, विपुल, बबीता सहगल आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें