फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कड़ाके की ठंड में टाट पर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी

Sat, 02 Mar 2024 07:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में टाट पर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी
विज्ञापन

तेलका स्कूल में अतिरिक्त कमरे नहीं होने से 416 विद्यार्थी 5 कमरों में कर रहे हैं पढ़ाई
विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार 17 कमरों की है जरूरत

संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। कड़ाके की ठंड में शिक्षा विभाग की उदासीनता विद्यार्थियों के शिक्षण पर भारी पड़ रही है। घर से स्कूल जाने के समय तो बच्चों को ठंड में ठिठुरना ही पड़ता है। स्कूल पहुंचने के बाद भी विद्यार्थियों को सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका में शिक्षारत विद्यार्थियों की मार्च के प्रथम सप्ताह से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई हैं। शेष बच्चों की परीक्षाएं भी शुरू होने वाली हैं। ये विद्यार्थी ठंडे फर्श पर टाट बिछाकर पढ़ाई करने पर मजबूर हैं। शिक्षा विभाग इनके लिए अतिरिक्त कमरों की व्यवस्था तक नहीं करवा पाया है।
अभिभावकों में राजीव कुमार, नरेश कुमार, कपिल कुमार, सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार और दलीप कुमार ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान समय में विद्यालय के पांच कमरों में 416 विद्यार्थी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन कमरों में से कुछ में बरसात के दौरान छत से पानी टपकता रहता है। कहा कि तैनात स्टाफ ने अपने लिए तो सर्दी से बचने के पुख्ता प्रबंध कर रखे हैं। बावजूद इसके विद्यार्थियों को शिक्षा हासिल करने के लिए सर्दियों में फर्श पर टाट बिछाकर ही पढ़़ाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


स्कूल प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने कहा स्कूल में अतिरिक्त कमरों की व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। स्कूल में कमरे की कमी है, अगर कमरे में बेंच लगा दिए जाएं तो बच्चों की संख्या अधिक होने से कमरे में पूरे बच्चे नहीं बैठ सकते हैं।

स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने स्कूल के लिए अतिरिक्त कमरों की व्यवस्था न होने से विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में परेशानी हो रही है। कई बार अतिरिक्त कमरों की मांग सरकार और शिक्षा विभाग से की गई है, लेकिन समस्या हल नहीं हुई है।
विज्ञापन


उप निदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि प्रधानाचार्य से बात करने पर पता चला कि स्कूल का नया भवन न बनने और कमरों की कमी से डेस्क लगाने पर विद्यार्थी कक्षा में नहीं आ पाएंगे। अतिरिक्त कमरों की मांग के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें