फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विद्यार्थियों ने निबंध और क्विज में दिखाया हुनर

विज्ञापन
चंबा बचत भवन में प्रतियागिता के दौरान विद्यार्थी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। लोकतंत्र की मजबूती और मतदान के महत्व को लेकर विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बचत भवन चंबा में जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 52 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और निर्वाचन संबंधी ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के अधिकार और लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी जैसे विषयों पर अपनी समझ प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विद्यालयों और महाविद्यालयों के संस्थागत नोडल अधिकारियों सहित विधानसभा क्षेत्र के नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त चंबा अमित मेहरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विचारार्थ किया जाएगा। उनकी प्रविष्टियों को राज्य स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान जिला भाषा अधिकारी तुकेश ठाकुर, राजकीय महाविद्यालय चंबा के प्रोफेसर अविनाश पाल, तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा और नायब तहसीलदार निर्वाचन संजय कुमार शांडिल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें