फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर पौधा लगाएं और उसकी सेवा करें विद्यार्थी : डीसी

Wed, 14 Aug 2024 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के राजकीय  वरिष्ठ  माध्यमिक करीयां स्कूल में पौधरोपण करते उपायुक्त मुकेश रेपसवाल।संवाद
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में मिशन शक्ति के तहत 100 दिन पर विशेष जागरूकता शिविर लगाया गया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल मुख्यातिथि थे।
विज्ञापन

उन्होंने एक बूटा बेटी के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने हर घर पौधा लगाने और उसकी सेवा करने पर बल दिया। प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं, बच्चों के लिए चलाई जा रहीं विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मिशन शक्ति योजना के बारे में बताया। आयुष विभाग से डॉ. एकता ने मासिक धर्म को लेकर गलत धाराणाओं पर जागरूक किया। सखी वन स्टॉप सेंटर से मधु ने महिलाओं को उनके अधिकार बताए। स्वास्थ्य विभाग से सीआर ठाकुर ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर महत्वपूर्ण जानकारी दी l संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें