फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया चट्टानों का अध्ययन

Sun, 26 Oct 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
रोहतांग में शैक्षणिक भ्रमण के  दौरान चंबा कॉलेज के भूविज्ञान विभाग के विद्यार्थी।स्रोत संस्थान
विज्ञापन
चंबा। राजकीय कॉलेज चंबा के भूविज्ञान विभाग के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण के दूसरे दिन लाहौल-स्पीति क्षेत्र के सिस्सू और रोहतांग पहुंचे। यहां उन्होंने भूवैज्ञानिक मानचित्रण के साथ हिमानी भू-आकृतियों और उच्च हिमालयी क्रिस्टलाइन चट्टानों का अध्ययन किया। इसके अतिरिक्त ग्लेशियर लेक आउटबर्स्ट फ्लड से संबंधित क्षेत्रों का भी विस्तृत निरीक्षण किया, ताकि हिमानी झीलों से उत्पन्न संभावित प्राकृतिक खतरों को भांपा जा सके। भूविज्ञान विभाग के प्रभारी प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए हिमालयी भूविज्ञान की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करने और फील्ड में व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रहा है। अभी दो दिन और विद्यार्थी यहां अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें