फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विद्यार्थियों ने जाना, कैसे तैयार होती है बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
चूड़ी स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धरवाला (चंबा)। राजकीय उच्च विद्यालय चूड़ी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से समग्र शिक्षा अभियान के तहत शैक्षिक भ्रमण करवाया गया। इसकी अगुवाई मुख्याध्यापक राज कुमार ने की। इस अवसर पर स्कूल अध्यापिका चंद्रिका अहीर एवं डीएम कृष्ण कुमार भी मौजूद रहे। भ्रमण के लिए कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थी एनएचपीसी परियोजना कार्यालय धरवाला पहुंचे। इसके बाद विद्यार्थियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न तकनीकी एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। एनएचपीसी परियोजना में विद्यार्थियों ने विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया को समझा। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता एवं प्राथमिक उपचार के बारे में जागरूक किया गया। इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं। स्कूल प्रशासन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें