फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में विद्यार्थी कर सकेंगे साइकोलॉजी की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राहत भरी खबर है। अब विद्यार्थियों को साइकोलॉजी (मनोविज्ञान) की पढ़ाई करने के लिए शिमला और धर्मशाला का रुख नहीं करना पड़ेगा। चंबा में ही यह विषय पढ़ने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए स्वीकृति मिल गई है और आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। अब तक चंबा में साइकोलॉजी की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण इस विषय में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता था। इससे विद्यार्थियों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाने के साथ ही घर से दूर रहकर पढ़ाई करनी पड़ती थी। खासकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए यह चुनौती और भी अधिक थी। चंबा में साइकोलॉजी की पढ़ाई शुरू होने से विद्यार्थियों को अपने जिले में ही इस विषय में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इससे समय और धन की बचत होगी तथा स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा के विकल्प भी बढ़ेंगे। आगामी सत्र से पढ़ाई शुरू होने के बाद जिले के विद्यार्थियों को इसका सीधा मिलेगा। चंबा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश राठौर ने बताया कि साइकोलॉजी विषय की पढ़ाई शुरू करने की अनुमति मिली है। आगामी शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई शुरू करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें