फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में तिरंगा लेकर स्कूली विद्यार्थियों ने मनाया अमृत महोत्सव का जश्न

विज्ञापन
तिरंगा रैली के दौरान बनीखेत बाजार से गुजरते बनीखेत विद्यालय के विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हाथ में तिरंगा लेकर आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाया। स्कूलों की ओर से इस दौरान तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने देश के लिए समर्पित होने और देश को मजबूती प्रदान करने का प्रण लिया।
विज्ञापन

इस दौरान महर्षि दयानंद मठ विद्यालय चंबा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा, राजकीय महाविद्यालय चंबा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुखरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर, राजकीय माध्यमिक पाठशाला जुलाहकड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुंता सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। रैली स्कूल परिसर से मुख्य बाजार से होते हुए वापस चंबा पहुंची।
आजादी के 75 साल पूरा होने पर सरकार की ओर से अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। स्कूलों में इस कार्यक्रम के तहत जहां विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया वहीं, शुक्रवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। स्कूल अध्यापकों की देखरेख में रैली निकाली गई। शिक्षा विभाग की ओर से इस बारे निर्देशित किया गया था। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि तिरंगा रैली में जिले के विभिन्न स्कूलों ने रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें