चंबा में होली के झिकली त्यारी में प्राइमरी स्कूल बंद होने के चलते परिसर के बाहर बैठे रोष जताते
सलूणी (चंबा)। शिक्षा खंड सलूणी के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला रंजनी में तीसरे दिन भी विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंचे। स्कूल में अध्यापक न होने से अभिभावकों में रोष है।
अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। हालांकि, गत दिनों इस मामले को सुलझाने के लिए खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भी स्कूल पहुंचे थे, लेकिन बैठक बेनतीजा रही। अभिभावक स्कूल में स्थायी अध्यापकों की तैनाती की मांग को लेकर अड़े हैं। स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष ममता देवी, अभिभावकों मेंं अंजू देवी, सरोज कुमारी, सोनम कुमार, छांगी देवी, उत्तम चंद और चंपा देवी ने बताया कि स्कूल में स्थायी अध्यापक नहीं हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि इस बारे में वे कई बार विभाग को भी अवगत करवा चुके हैं, मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने उपमंडलीय प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि स्थायी अध्यापक की जल्द तैनाती की जाए। अन्यथा वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।