फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विद्यार्थियों ने निहारी संग्रहालय में पौराणिक वस्तुएं

Sat, 17 Feb 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
भूरि सिंह संग्रहालय में शैक्ष​णिक भ्रमण पर पहुंचे मह​र्षि आदर्श दयानंद मठ स्कूल के विद्या​र्थिय
विज्ञापन
चंबा। महर्षि आदर्श दयानंद मठ विद्यालय चंबा के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक भूरि सिंह संग्रहालय चंबा का शैक्षणिक भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस दौरान 23 विद्यार्थियों के साथ अध्यापक केवल भी मौजूद रहे। बच्चों ने संग्रहालय में प्राचीन वस्तुओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एएसपी शिवानी मैहला ने बच्चों को पुरानी संस्कृति से रूबरू करवाया। साथ ही भविष्य में भी ऐतिहासिक स्थानों में जाने के लिए प्रेरित किया। अध्यापक केवल का कहना है कि विद्यार्थियों को संग्रहालय में ले जाने का उद्देश्य उन्हें भारत का प्राचीन संस्कृति के बारे में बताना है, जिससे वे अपने प्राचीन कालीन इतिहास के बारे में जानकारी ले सकें। इसके अलावा संग्रहालयध्यक्ष नरेश ने बच्चों को उन शहीदों के बारे में बताया जिनकी वजह से वे आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ- साथ सभी तरह की जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा बच्चों ने संग्रहालय में रखी पुरानी मूर्तियों को भी निहारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें