फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विद्यार्थियों ने 115 किलोग्राम प्लास्टिक किया इकट्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलूणी को पॉलिथीन एकत्र करने के लिए चुना। प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार की अध्यक्षता में स्कूल से लेकर पूरे सलूणी बाजार तक विशाल रैली निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त समाज के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। प्लास्टिक इकट्ठा करने के लिए प्रभारी शिक्षकों ने चार टीमें गठित कीं। इन्होंने ईको क्लब, एनएसएस, एनसीसी और स्काउट-गाइड के बैनर तले स्कूल, बाजार, दुकानों और सरकारी कार्यालयों से लगभग 115 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्रित किया। इसको जिला प्रशासन के निर्देशानुसार डीआरडीए को सौंपा जाएगा। इसी कड़ी में जवाहर पब्लिक स्कूल सलूणी में विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें पेंटिंग, क्विज, भाषण, निबंध लेखन और स्किट शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं के बाद छात्रों ने सलूणी बाजार में रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें