फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बंदरों के हमले से विद्यार्थी घायल

Wed, 02 Aug 2023 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। स्कूल से छुट्टी कर घर लौट रहे युवक पर बंदरों ने हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बच्चे के चीखने की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बंदरों के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन

घायल युवक को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। ग्रामीणों ने वन्य प्राणी विभाग से खज्जियार में उत्पात मचाने वाले बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार साहिल कुमार स्कूल से छुट्टी के बाद करीब चार बजे अपने सहपाठियों के साथ घर की ओर जा रहा था। अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौकेे पर पहुंचे। उन्होंने बंदरों के झुंड को वहां से खदेड़ कर घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को घर भेज दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार राहगीर और विद्यार्थी बंदरों के हमलों से घायल हो चुके हैं। ऐसे में अब उन्हें अपने बच्चों को स्कूल भेजने का भय सता रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि उन्हें बंदरों के आतंक से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें