फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिंदगी के लिए जद्दोजहद, खत्म होने लगी खाद्य सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल में खाद्य सामग्री की कमी पड़ने लगी है। चार दिन बाद भी चुराह क्षेत्र में दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे दूध, अंडा, ब्रेड और अखबार नहीं पहुंच पाई। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग के जगह-जगह भारी भरकम ल्हासे और चट्टानें गिरने से इस प्रकार की नौबत पेश आई है। हालांकि, बंद मार्ग को बहाल करने के लिए विभागीय मशीनरी और मैन पावर पूरी मशक्कत के साथ जुटी हुई है लेकिन अभी भी मार्ग खुलने में समय लग सकता है। ऐसे में लोगों को मार्ग बहाल होने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

वहीं, मार्ग बंद होने से ग्रामीण भारी भरकम चट्टानों और मलबे के पहाड़ों को लांघ कर दूसरे छोर तक पहुंच रहे हैं। हालांकि यह काफी जोखिम भरा है। गौरतलब है कि भारी बारिश से चंबा-तीसा मार्ग कल्हेल के पास भारी भरकम चट्टानें गिरने से यातायात के लिए पूरी तरह से बंद पड़ चुका है। मंगलवार देररात विभाग ने छोटे वाहनों के लिए मार्ग कल्हेल के पास सुचारु करवा दिया है। ऐसे में अब टीम जल्द बड़े वाहनों के लिए मार्ग बहाल करने के लिए काम कर रही है। चट्टानों को तोड़ने के लिए ड्रिलिंग मशीन को चलाने के लिए लोनिवि के कर्मचारी चेन बनाकर कार्य कर रहे हैं। आलम यह है कि विशालकाय चट्टानों को तोड़ने के लिए ड्रिलिंग मशीनें भी कुछ खास काम नहीं कर रही हैं। ऐसे में मजदूर भी ड्रिलिंग मशीन चलाने के लिए जीजान से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें