फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विधानसभा अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

विज्ञापन
चंबा के भटियात में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के पहुंचने पर स्वागत करते कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद कुलदीप सिंह पठानिया मंगलवार को अपने गृहनगर भटियात पहुंचे। जिले के प्रवेश द्वार हटली पहुंचने पर उनका क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। लोगों ने हटली से सिहुंता तक जगह-जगह अध्यक्ष का काफिला रोककर फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। हटली, डडामण, बलाना, थुलेल, भंगीया, ककरोटी, लोधरगढ़, द्रमनाला, खिला, धारटा मोड़ और थकोली में पहले से ही विधानसभा अध्यक्ष का इंतजार कर रहे लोगों ने उनके पहुंचने पर पटाखे चलाए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर उनका अभिवादन किया। विस अध्यक्ष ने विनम्रता से लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि भटियात वासियों के विश्वास और स्नेह के कारण ही वह पांचवीं बार हिमाचल विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद हिमाचल विधानसभा के सर्वोच्च पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के तौर पर जनता की सेवा का अवसर उन्हें मिला है। उन्होंने कहा कि वह हृदय से भटियात के लोेगों के ऋणी हैं और प्रत्येक के जीवन में खुशियां लाना ही उनका लक्ष्य है।

चंबा के भटियात में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के पहुंचने पर स्वागत करते कार्यकर्ता।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें