फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीन दिन में काम पर नहीं लौटे तो होगी सख्ती कार्रवाई

Thu, 05 Oct 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा की 279 पंचायतों में जिला परिषद कैडर के तहत कार्यरत कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। आंदोलनरत कर्मचारियों को बिना विलंब ड्यूटी पर आने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायतीराज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगर कर्मचारी ज्वाइन नहीं करते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। नोटिस जारी होने के बाद आंदोलन कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। सरकार ने कर्मचारियों को तीन दिन के भीतर ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, जिला परिषद कैडर के तहत कार्यरत कर्मचारी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कलम छोड़ो हड़ताल पर हैं। तीस सितंबर से यह हड़ताल शुरू की गई है। ऐसे में पंचायतों में कर्मचारियों के न होने से कामकाज प्रभावित हो रहा हैै। पंचायतों में बिगड़ी व्यवस्था को सुचारू करने के लिए सरकार ने आंदोलनरत कर्मचारियों पर शिकंजा कसने का प्रयास किया है। गौरतलब है कि जिला परिषद कैडर के तहत कार्यरत कर्मचारी विभाग में विलय की मांग पर आंदोलन कर रहे हैं। अब सरकार ने कर्मचारियों को नोटिस जारी कर उन्हें ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत अधिकारी महेश चंद ठाकुर ने बताया कि जिला चंबा की 309 पंचायतों में से 279 पंचायतों में कार्यरत कर्मचारियों को नोटिस दिए गए हैं। कहा कि तीस पंचायतों में ग्रामीण विकास विभाग के तहत पंचायत सचिव नियमित रूप से सेवाएं दे रहे हैं। तीन दिन का समय ज्वाइनिंग के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें