चंबा। नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण पर सख्ती बरतना शुरू कर दी है। नगर परिषद की गाड़ी में स्पीकर के माध्यम से संदेश दिया गया कि बिना परमिट रेहड़ी लगाने वालों को समय रहते अपनी रेहड़ी हटानी होगी, अन्यथा जुर्माना लगाया जाएगा और सामान जब्त किया जाएगा। उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर ने कहा कि शहर की साफ-सफाई और सुचारु यातायात सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल चेतावनी तक सीमित नहीं रहेगा, जो लोग नियम का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।