फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चौगान तीन के रास्ते में रेहड़ी-फड़ी वालों ने डाली तिरपाल

Tue, 08 Oct 2024 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक के दौरान मौजूद पदा​​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। चंबा वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिला मुख्यालय हुई। इसकी अध्यक्षता ओम प्रकाश गोस्वामी ने की। बैठक में चौगान नंबर तीन से होकर जो शव यात्रा लोग लेकर जाते हैं, उस रास्ते पर रेहड़ी-फड़ी वालों ने दोनों और से तिरपालें डाली हैं।
विज्ञापन

शव यात्रा ले जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चौगान नंबर चार से मिंजर के समय पार्क से झूले उखाड़ दिए हैं। यं दो महीने बाद भी अभी तक लगाए नहीं गए हैं। इसी के साथ चौगान नंबर पांच में जो पेड़ हैं, वे काफी ज्यादा विशालकाय हो गए हैं। उन्हें भी काटा जाए। कहा कि जिला मुख्यालय चंबा में पार्किंग की समस्या बड़ी विकराल होती जा रही है। वाहन चालकों को जहां जगह मिलती वहां पर अपने वाहन पार्क कर देते हैं। उन्होंने प्रशासन और सरकार से आग्रह किया है कि पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। साथ यह भी मांग की है कि चौगान नंबर चार और पांच के बीच का जो रास्ता है, उसे दोपहिया वाहनों के लिए खोला जाए। बैठक में ओम प्रकाश, जेएन वाली, विजय नैयर, सुरेश कश्मीरी, ईश्वर प्रसाद, सत्या प्रसाद, निक्कू राम, चैन लाल, मदन कुमार और योग राज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें