फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निरंकारी सत्संग भवन मुगला में बही ज्ञान की धारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। निरंकारी सत्संग भवन मुगला में महात्मा दीपक की अध्यक्षता में सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर दूरदराज के गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। महात्मा दीपक ने कहा कि मनुष्य का देह पांच भौतिक तत्वों से बना हुआ है और यह देह एक न एक दिन खंडित होनी निश्चित ही है। क्योंकि प्रकृति का एक नियम है जो कुछ भी बना है वह एक न एक दिन नष्ट हो जाना है। कहा कि मनुष्य अपना संपूर्ण जीवन धन की दौड़ में खत्म कर देता है ,जो उसके साथ जाने वाला नहीं है। जिस के लिए संतों महात्माओं का संग साधन बनता है इसलिए स्वयं ही संभाल करनी होती है। इस दौरान साहों, जडेरा, राख, जांघी, मैहला, मंगला आदि क्षेत्रों से आए संतों महात्माओं ने महाराज की शिक्षाओं को अपने विचारों से व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें