चंबा के चुराह में बैठक के दौरान मौजूद बीजेपी कार्यकर्ता।संवाद
चुराह (चंबा)। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल चुराह की बैठक अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला प्रभारी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीएल ठाकुर, चुराह के विधायक हंसराज समेत अनुसूचित जन जाति मोर्चा चुराह के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। बैठक में 2024 में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। संगठन की ओर से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के हर बूथ पर 10 अनुसूचित जनजाति कार्यकर्ता जोड़ने पर मंथन किया गया। अनुसूचित जनजाति मोर्चा ग्राम केंद्र व जोन प्रभारियों की नियुक्ति की गई। बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नौ वर्षों में जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और योजनाओं के प्रचार-प्रसार के बारे में योजना बनाई गई। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए चुराह विधानसभा क्षेत्र में हर घर निमंत्रण देने के लिए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा चुराह के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की।