फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की बियर साइट पर गिरे पत्थर, एक कामगार की मौत

Fri, 03 May 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में चांजू 3 हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के पास जान जो​खिम में डाल भूस्खलन वाले रास्ते को पार कर
विज्ञापन
नकरोड़ (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र के चांजू में बन रहे हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की बियर साइट में पत्थर गिरने से एक कामगार की मौत हो गई, जबकि दो कामगार घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

एक घायल को तीसा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान शिव कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी गांव कुलहला डाकघर टिकरी तहसील सलूणी के रूप में हुई है।

घायल की पहचान रवि कुमार पुत्र लांबा निवासी गांव बंजोड़ी डाकघर सालवां तहसील सलूणी के रूप में हुई है। दूसरा घायल पवन कुमार पुत्र भीखम राम निवासी गांव जतरोली पंचायत देहरा है। आरोप है कि उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय घर भेज दिया गया है। पवन की बाजू में चोट आई है। वहीं, हादसे के बाद अन्य कामगारों को भी छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


कामगार शुक्रवार को दोपहर के समय पावर प्रोजेक्ट की बियर साइट में कार्य कर रहे थे। अचानक पहाड़ी से पत्थर उनके ऊपर आ गिरे। जैसे ही पत्थर कामगारों के ऊपर गिरे तो सभी उनमें अफरातफरी मच गई। सभी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की तरफ भागे, लेकिन शिव कुमार सुरक्षित स्थान तक पहुंचने से पहले ही पत्थर की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल रवि कुमार को अन्य कामगारों ने एंबुलेंस के जरिये उपचार के लिए नागरिक अस्पताल तीसा पहुंचाया। हादसे में कहीं न कहीं कंपनी की लापरवाही भी सामने आ रही थी। जहां बियर साइट का कार्य चल रहा है, वहां पत्थर गिरने का खतरा पहले से ही

बना हुआ था।

ऐसे में कंपनी को वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम अपनाने चाहिए थे। कंपनी ने इस दिशा में ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसके परिणाम स्वरूप एक कामगार को जान गंवानी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही नकरोड़ पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहां मौजूद अन्य कामगारों के बयान कलमबद्ध किए। खबर लिखे जाने तक मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। पुलिस कार्रवाई कर रही थी। पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि इस घटना को लेकर पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें