फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से सिर पर गिरा पत्थर, व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। रोजमर्रा की तरह दिहाड़ी लगाकर शाम को अपने घर लौट रहे व्यक्ति के सिर पर तीसा पुल के पास पहाड़ी से पत्थर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मान सिंह (55) पुत्र पूर्ण निवासी चिल्ली, पंचायत थल्ली तहसील चुराह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घायलावस्था में व्यक्ति को तीसा अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सक ने मान सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मान सिंह मेहनत मजदूरी करके ही अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
बीएमओ तीसा डॉ. ऋषि पुरी ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। उधर, मान सिंह की मौत से जहां गांव में मातम छा गया है वहीं परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें