साहो (चंबा)। साहो क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व चोरी हुए लोहे के जाले चंबा-भरमौर मार्ग पर तड़ोली के पास रावी नदी के साथ लगती झाड़ियों में बरामद हुए हैं। चोरों ने इन जालों को झाड़ियों में छिपाकर रखा था। साहो क्षेत्र में पवित्र और तीर्थ स्थल कुनैला मार्ग पर चोरी हुए जाले को लेकर पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई गई थी। चोर अभी भी पुलिस को गिरफ्त से बाहर हैं।
लोगों का कहना है कि साहो क्षेत्र में आए दिन चोरी की वारदातें हो रही हैं। कुनैला, कीड़ी, सराहण और गुवाड़ को जाने वाले बस स्टैंड देहरी से कुनैला तक रास्ते में लगे लोहे के जाले को चोर तोड़कर ले गए थे। थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि साहो क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया है।