फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धक्का मारकर स्टार्ट कर रूट पर भेज दी सरकारी बस

Sun, 21 Jul 2024 09:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा बस अड्डे पर परिवहन निगम की बस को धक्का मार स्टार्ट करते लोग।स्त्रोत विडियो ग्रैब
विज्ञापन
चंबा। आरामदायक और सुरक्षित सफर का दावे करने वाली सरकार की बसों को धक्का लगाकर स्टार्ट करना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला न्यू बस स्टैंड चंबा में सामने आया। दरअसल, चंबा से ख्वाली के लिए बस निगम भेज रहा था। बस में यात्री भी काफी थे। जब न्यू बस स्टैंड से बस के जाने का समय हुआ तो गाड़ी का सेल्फ खराब हो गया।
विज्ञापन

कर्मशाला में बस की जांच करवाने के बजाय इस बस को धक्का लगाकर रूट पर रवाना किया गया। यात्रियों का कहना है कि प्रदेश सरकार के दावे चंबा में फेल हो रहे हैं। एक तरफ बसें रूट पर खराब हो रही हैं, दूसरी तरफ न्यू बस स्टैंड में ही बसों को धक्का मारकर स्टार्ट किया जा रहा है। बताया कि सरकार की ओर से नई बसों की व्यवस्था नहीं की जा रही है। ऐसे में वे खटारा बसों में सफर करने को मजबूर हैं। निगम प्रबंधन की मानें तो बसों बारे में मांग भी समय-समय पर भेजी जाती है, लेकिन अभी तक नई बसें नहीं मिल पाई हैं। यात्रियों ने सरकार से मांग की है कि जिले के लिए अतिरिक्त नई बसों की व्यवस्था की जाए, जिससे उन्हें खटारा बसों में सफर करने से छुटकारा मिल सके।
उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने कहा कि कई बार तकनीकी खराबी के चलते ऐसी समस्या पेश आती है। कहा कि प्रबंधन अपनी ओर से बेहतर यातायात सुविधा मुहैया करवाने के प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें