फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छोटा कर दिया स्टॉल, 20 हजार तक बढ़ा दिए दाम

Mon, 29 Jul 2024 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान भले ही अधिक दामों में बिका है, लेकिन इस बार कारोबारियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। उन्हें पिछले साल के मुकाबले महंगे स्टॉल खरीदने पड़ रहे हैं। इनमें मूलभूत सुविधाओं की भी कमी है। स्टॉल के साइज कम कर दिए हैं और दाम बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले एक साल की अपेक्षा इस बार दस से बीस हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दूसरी ओर, शौचालय न होने से व्यापारी परेशान हो रहे हैं। प्रशासन ने स्टॉल ही मुहैया करवाए हैं। बिजली-पानी की व्यवस्था खुद करनी पड़ रही है। सफाई व्यवस्था भी बेहतर नहीं है। सुबह दस बजे तक सफाई कर्मचारी पहुंच रहे हैं। मिंजर मेले में कारोबार करने के लिए पहुंचे कारोबारी मूलभूत सुविधाएं न मिलने से परेशान हैं।

इस बार पंडाल में गलियां छोटी कर दी हैं। लोगों को जगह कम मिल रही है। कारोबारियों में आपसी प्रतिस्पर्धा भी ज्यादा है। जगह कम होने से कारोबार पर असर पड़ेगा। - अश्वनी कुमार
विज्ञापन


अभी तक कारोबार का माहौल नहीं बन पाया है। शुभारंभ पर बीस से तीस हजार रुपये कैश बनता था। इस बार ऐसा नहीं है। बेंच लगाने के लिए अलग खर्च देना पड़ता है। - अरुण राठौर

दुकानों का साइज कम कर दिया है और इसके दाम बढ़ा दिए हैं। पिछले साल 50 हजार में 10x10 साइज का स्टॉल मिला था। इस बार एक स्टॉल एक लाख रुपये में मिल रहा है। यह काफी ज्यादा है। - हरीश कुमार

पंडाल के इर्द-गिर्द शौचालय नहीं है। सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। पिछले दो दिन से सफाई कर्मचारी भी समय से नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में काफी परेशानियां पेश आ रही हैं। - नसीम
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें