फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खज्जियार की वीरान वादियों में लौटी बहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम साफ होने के बाद उमड़े सैलानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। कई दिन तक बारिश रहने के बाद मौसम साफ होने पर झील मैदान फिर से पर्यटकों से गुलजार नजर आया। शुक्रवार और शनिवार को बिहार, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र से पर्यटक अपने परिवारों के साथ घूमने के लिए यहां पहुंचे। स्थानीय लोगों का जो कारोबार मंदी की मार झेल रहा था, पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से उसमें भी बढ़ोतरी हो गई। पर्यटकों ने पैराग्लाइडिंग सहित घुड़सवारी का भी जमकर आनंद लिया। स्थानीय निवासी विशाल कुमार, हंसराज, केवल, सुनील, जितेंद्र, योगराज और सुरेश ने बताया कि बारिश रहने से पर्यटक यहां घूमने के लिए नहीं पहुंच रहे थे, इससे यहां वीरानापन छा रहा था लेकिन, अब फिर से पर्यटकों की बहार लौट रही है। आगामी दिनों में पर्यटकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें