फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पीला रतुआ के लक्ष्ण दिखने पर छिड़कें टिल्ट दवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीला रतुआ के लक्ष्ण दिखने पर छिड़कें टिल्ट दवाई
विज्ञापन

बारिश सभी फसलों के लिए संजीवनी का कर रही काम
दो दिन से जारी बारिश से किसानों के खिलने लगे चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में बारिश फसलों के लिए संजीवनी बनकर बरसी है। इससे किसानों के चेहरों पर एक बार फिर रौनक लौट आई है। कृषि विभाग भी दावा कर रहा है कि यह बारिश फसल के लिए बेहद अच्छी है। वहीं, दूसरी तरफ गेहूं की फसल में पीला रतुआ के लक्षण दिखने पर विभाग टिल्ट दवाई का छिड़काव करने की सलाह दे रहा है क्योंकि फसल में ग्रोथ हो रही है। इन दिनों फसल को पीला रतुआ लगने का डर रहता है। यह कीड़ा फसल को पीला कर देता है, जिससे फसल खराब हो जाती है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि टिल्ट दवाई 30 मिली लीटर 30 लीटर पानी में घोलकर प्रति कनाल के हिसाब से छिड़काव करें। जहां किसान पनीरी लगा रहे हैं, वे तीन मीटर लंबी एक मीटर चौड़ी और सतह से 10-15 सेंटीमीटर उठी नर्सरी बेड तैयार करें। इसके अलावा किसानों को इस बात के लिए भी जागरूक किया जा रहा है कि गर्मियों में तैयार होने वाली सब्जियां जैसे भिंडी, करेला बीजने के लिए यह समय उपयुक्त है। इन दिनों वे सब्जियों की बिजाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें